भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऑब्जर्वरों पर दबाव : TMC

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों पर दिल्ली के निर्देशों के तहत दबाव बनाया जा रहा है
भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऑब्जर्वरों पर दबाव : TMC
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों पर दिल्ली के निर्देशों के तहत दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वे भाजपा के पक्ष में काम करें। तृणमूल नेताओं का दावा है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और एक अन्य अधिकारी सुब्रत गुप्ता इस प्रक्रिया में शामिल हैं। तृणमूल के अनुसार, केंद्रीय ऑब्जर्वरों के साथ बार-बार बैठकें की जा रही हैं, जबकि उनके पास ऐसी कोई अधिकृत भूमिका नहीं है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन बैठकों का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना और भाजपा को लाभ पहुंचाना है।

योगी आदित्यनाथ के बयान पर विवाद

इस बीच, राजनीतिक विवाद तब और बढ़ गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर बंगाल को “उत्तर बिहार” कहे जाने के बाद तृणमूल ने इसे बंगाल विभाजन की साजिश से जोड़ दिया। तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना को बदलने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष का कहना है कि ये सभी आरोप राजनीतिक लाभ के लिए लगाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in