कोलकाता में 1008 कुंडीय महायज्ञ और श्रीराम कथा की तैयारियां तेज

आचार्य रामचंद्र दास महाराज का केड दादीजी मंदिर में हुआ स्वागत
Kolkata
आचार्य रामचंद्र दास महाराज
Published on: 

कोलकाता : प्रस्तावित 1008 कुंडीय महायज्ञ एवं नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं शिष्य आचार्य रामचंद्र दास महाराज का केड दादीजी मंदिर में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, केड शक्तिधाम के अध्यक्ष राम अवतार केडिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आचार्य रामचंद्र दास ने अपने आशीर्वचन में आयोजन को धार्मिक जागरूकता और समाज की भागीदारी से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से महायज्ञ में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। आयोजन से जुड़े अनिल केडिया और निर्मल सराफ ने बताया कि 17 नवंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में हनुमान चालीसा कार्यक्रम तथा 16 से 24 जनवरी तक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोहन केडिया समेत रामानंद मिशन, जयपुर से आए सोमकांत शर्मा, आशीष गोयल, रमेश केडिया, बद्री, सुमित, सचिन, ओमप्रकाश, सुशील, संजीव, अरुण, किशन, सांवरमल, जुगल, भरत एवं  केडिया बंधु सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तैयारियों में सक्रिय भागीदारी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in