उपकरणों की खरीद के लिए कोलकाता पुलिस में विशेष समिति गठित

कानून व्यवस्था के लिए खरीदें जाएंगे उपकरण
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : कोलकाता पुलिस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की खरीद और उनकी गुणवत्ता की समीक्षा के उद्देश्य से एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लिया गया है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर-1 करेंगे। समिति में कोलकाता पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर-VI, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), संयुक्त पुलिस कमिश्नर (ऑर्गनाइजेशन), पुलिस उपायुक्त (एसईडी), पुलिस उपायुक्त (एसडब्ल्यूडी) तथा पुलिस उपायुक्त (कैप द्वितीय बटालियन) प्रमुख सदस्य हैं। समिति का मुख्य कार्य वर्तमान में उपलब्ध कानून-व्यवस्था संबंधी उपकरणों के स्टॉक की समीक्षा करना होगा। इसके साथ ही यह समिति पुलिस बल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाठी, ढाल, हेलमेट, टीएसएम, बॉडी प्रोटेक्टर गियर, गैस मास्क और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए तकनीकी मानकों और विशिष्टताओं पर सुझाव देगी।

इसके अलावा, समिति फील्ड में तैनात पुलिस इकाइयों से भी फीडबैक लेगी, ताकि यह आकलन किया जा सके कि वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे उपकरण कितने प्रभावी और उपयोगी हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से कोलकाता पुलिस के सभी अतिरिक्त, संयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in