रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट

गोदामों और वितरण केन्द्रों पर बढ़ी निगरानी
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। अवैध रूप से गैस सिलिंडर जमा करने और अधिक कीमत पर बेचने की गतिविधियों को रोकने के लिए शहर में व्यापक निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में गैस की किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए कालाबाजारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में लालबाजार की ओर से सभी डिविजन के डीसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिविजन के डीसी ने अपने अधीन आने वाले थानों को भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट शाखा के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की मुख्य नजर शहर के गैस सिलिंडर गोदामों पर है। अधिकारी वहां मौजूद गैस सिलिंडरों के स्टॉक का मिलान कर रहे हैं और यह जांच की जा रही है कि ग्राहकों के ऑर्डर के अलावा कहीं गैस सिलिंडरों की अवैध ढंग से तस्करी तो नहीं की जा रही या अधिक कीमत पर बिक्री तो नहीं हो रही। इसके अलावा पुलिस यह भी देख रही है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाले रसोई गैस सिलिंडरों का उपयोग कहीं व्यावसायिक कार्यों में तो नहीं किया जा रहा। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी शहर में कुछ ऐसे गिरोहों का पता चला था जो बड़े सिलिंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों में भरकर बेचते थे। कई मामलों में परिवहन में इस्तेमाल होने वाले सिलिंडरों में गैस भरकर भी कालाबाजारी की जाती थी। ऐसे गिरोहों पर भी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in