

कोलकाता : दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कैनिंग पश्चिम के तृणमूल विधायक परेशराम दास के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये नकद और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक सिविक वॉलेंटियर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह पुलिस की गोपनीय जानकारियां विधायक तक पहुंचाता था।