तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत

मानिकतला में सीआईटी रोड की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सरस्वती पूजा की सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने पहले तीन राहगीरों को कुचल दिया। फिर लगातार दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये। घटना मानिकतला थानांतर्गत सीआईटी रोड की है। मृतक का नाम मो. मईदुल इस्लाम (22) है। वह उत्तर 24 परगना के हड़वा का रहनेवाला था। घायलों के नाम जमालुद्दीन मोल्ला और सौमित्र सरकार हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में वाहन को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर एक कार कांकुड़गाछी की ओर से उल्टाडांगा की दिशा में जा रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। हडको इलाके के पास अचानक दुर्घटना घटी। तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले दो राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही दूरी पर एक स्कूटी पर बैठे युवक को भी कार ने टक्कर मार दी। बताया गया है कि स्कूटी सवार युवक उस समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इस टक्कर के बाद कार वहीं रुक गई और वाहन का अगला शीशा टूट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मानिकतल्ला थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि घायल सड़क पर अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए हैं। पुलिस ने तत्परता से सभी घायलों को उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, घायल राहगीर की हालत बेहद गंभीर है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, कार में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी थी या चालक नशे की हालत में था, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in