दुर्गा पूजा की अनुमति अब सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर!

कोलकाता पुलिस की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं पूजा आयोजक
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

कोलकाता: त्योहारों के रंगीन माहौल में हर साल की तरह इस बार भी कोलकाता पुलिस दुर्गा पूजा आयोजकों के लिए एक बड़ी सुविधा लेकर आयी है। शहर में दुर्गा पूजा समिति अब पुलिस अनुमति के लिए घंटों इंतजार या थाने-दफ्तर के चक्कर काटने से बच सकती हैं। कैसे? बस कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ‘आसान’ लिंक पर क्लिक करके! इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि पूजा आयोजक अब घर बैठे या कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल है—सिर्फ अपने स्थानीय थाना का नाम, पूजा समिति का नाम, आयोजक का नाम और एक वैध मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। पंजीकरण के बाद, लॉग इन कर के तुरंत ही सुरक्षा, बिजली, यातायात प्रबंधन जैसी सभी आवश्यक अनुमति के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल और सुगम

पहले जहां अनुमति लेने के लिए थाना जाना पड़ता था, वहीं अब यह पूरा काम कुछ मिनटों में हो जाता है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, इस ऑनलाइन व्यवस्था के तहत रविवार तक लगभग 2700 पूजा समितियों ने आवेदन किया, जिनमें से करीब 2000 को अनुमति भी मिल चुकी है। यह पहल न केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है, बल्कि आयोजनकर्ताओं के लिए समय और मेहनत की भी बचत करती है। साथ ही, पुलिस के लिए भी यह व्यवस्था सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग को आसान बना रही है। कोलकाता के लिए यह एक बड़ा कदम है जो आधुनिक तकनीक के जरिए परंपरा और सुरक्षा दोनों का सुंदर मेल पेश करता है। इस आसान और त्वरित सुविधा से न सिर्फ पूजा आयोजक खुश हैं, बल्कि आम जनता भी त्योहारों के दौरान बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा की उम्मीद कर रही है। दुर्गा पूजा के इस भव्य उत्सव को सफल और सुरक्षित बनाने में कोलकाता पुलिस की यह डिजिटल पहल निश्चित ही यादगार साबित होगी। इस साल त्योहारों की रौनक में तकनीक का जादू भी देखने को मिलेगा!

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in