प्रेमिका के पूर्व प्रेमी पर चाकू से हमला, युवक गिरफ्तार

जोड़ाबागान के रवीन्द्र सरणी इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने प्रेमिका के पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना जोड़ाबागान थाना अंतर्गत रवीन्द्र सरणी इलाके की है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम सुदीप्त मंडल है। हमले में घायल शुभोशीत राय, राजा सिंह और जिष्णुदीप पोरेल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जोगेन दत्ता लेन निवासी शुभोशीत का डनलप की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि कुछ दिनों पहले युवती ने अभियुक्त सुदीप्त मंडल से बातचीत शुरू की और उसके साथ संबंध बना लिए। यह बात शुभोशीत को पसंद नहीं थी। बताया जाता है कि युवती के कहने पर सुदीप्त ने शुभोशीत को मिलने के लिए बुलाया और रवीन्द्र सरणी में उसे धमकी देने लगा। सुदीप्त द्वारा धमकाने पर शुभोशीत ने अपने दोस्त राजा सिंह और जिष्णुदीप को घटनास्थल पर बुला लिया। दोपहर करीब 3 बजे जब राजा सिंह और उसके साथी रवीन्द्र सरणी पहुंचे, तो वहां शुभोशीत और सुदीप्त मंडल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर सुदीप्त मंडल ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाला और राजा सिंह तथा उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में राजा सिंह के पेट में गहरा घाव हुआ। उसे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ाबागान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in