नेताई दिवस पर ममता ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

नेताईकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री का भावुक संदेश
File Photo
File Photo
Published on: 

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नेताई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2011 में झाड़ग्राम के नेताई गांव में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, नेताई के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धा और प्रणाम। गौरतलब है कि 7 जनवरी 2011 को नेताई में सीपीआईएम की 'हर्मद वाहिनी' की गोलीबारी में नौ ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस घटना के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था और मृतकों व घायलों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश जारी किए थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। जुलाई 2011 में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

File Photo
बंगाल फतह की तैयारी, भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में झोंका
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News