मेट्रोपॉलिटन स्थित तृणमूल कार्यालय खाली करने का नोटिस

चुनावी हार के बाद तृणमूल पर संकट गहराया
तृणमूल भवन, मेट्रोपॉलिटन
तृणमूल भवन, मेट्रोपॉलिटन
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी को अब अपने अस्थायी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ को खाली करने की नोटिस मिली है। ईएम बाईपास के मेट्रोपॉलिटन इलाके में स्थित जिस बहुमंजिली इमारत से पिछले चार वर्षों से पार्टी का संचालन हो रहा था, उसके मालिक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भवन खाली करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, भवन के मालिक और ‘मॉडर्न डेकोरेटर्स’ के प्रमुख मोंटू साहा ने तृणमूल नेतृत्व को मौखिक रूप से दो महीने के भीतर परिसर खाली करने को कहा है। मोंटू साहा ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव में नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भवन के बाहर तोड़फोड़ हुई थी, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया।

गौरतलब है कि 2022 में तपसिया स्थित पुराने पार्टी कार्यालय के पुनर्निर्माण के कारण इस इमारत को अस्थायी मुख्यालय बनाया गया था। यहां पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए अलग कक्ष भी बनाए गए थे। अब भवन खाली करने के आदेश के बाद तृणमूल नेतृत्व के सामने नये अस्थायी कार्यालय की तलाश बड़ी चुनौती बन गयी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in