कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में मिली हाईजैक की धमकी वाली पर्ची

कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से उतारा गया
Kolkata
कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया का विमान
Published on: 

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की उड़ान AI 2772 के टॉयलेट में केबिन क्रू को धमकी भरी एक पर्ची मिली। घटना बुधवार सुबह 10:37 बजे की है।

इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच शुरू की। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एयरबस A320 (पंजीकरण संख्या VT-TNH) कोलकाता से मुंबई के लिए संचालित होने वाला था।

इसी दौरान विमान के टॉयलेट के अंदर केबिन क्रू को हाईजैक की धमकी से संबंधित पर्ची मिली। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुरक्षा जांच शुरू कर दी।

आइसोलेशन बे में भेजा गया विमान, सीआईएसएफ ने संभाली सुरक्षा

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। पूरे मामले की निगरानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई संदिग्ध वस्तु तो मौजूद नहीं है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कॉकपिट तक धमकी भरी पर्ची कैसे पहुंची। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News