21 जून को होगी नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा

राज्यभर में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय अभ्यर्थियों की सहायता के लिए नवान्न से जिलों तक विशेष निगरानी व्यवस्था

21 जून को होगी नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के साथ-साथ अभ्यर्थियों, अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य और जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है।

20 से 22 जून तक सक्रिय रहेगा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, नवान्न स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (द्वितीय तल) में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 20 जून दोपहर 12 बजे से 22 जून सुबह 6 बजे तक चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक हेल्पलाइन नंबर 033-22143526, 8697981070 तथा टोल-फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

17 जिलों में स्थापित किए गए हेल्पलाइन केंद्र

परीक्षा के दौरान स्थानीय स्तर पर त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के 17 जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेंगे। इनमें कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मालदह, मुर्शिदाबाद, नदिया, बांकुड़ा, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान तथा दक्षिण दिनाजपुर शामिल हैं। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

किसी भी समस्या पर तुरंत करें संपर्क

राज्य प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी आपात स्थिति, आवागमन संबंधी समस्या, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई अथवा अन्य प्रशासनिक सहायता की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी, उनके अभिभावक और अन्य हितधारक संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने सभी से आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in