मीर जाफर हैं हर जगह, वे हिंसा भड़का कर भाजपा का हाथ कर रहे मजबूत : मंत्री फिरहाद
-इसीलिए यहाँ हो रही इतनी उछल-कूद
-भाजपा भड़का रही इस बकवास को कोलकाता .
राज्य के नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर अपनी टिप्पणी देते हुए शनिवार को कहा कि मीर जाफर हर जगह है। जो लोग मीर जाफर हैं, वे ऐसा करके भाजपा का हाथ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि यह सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है, इसलिए पुलिस यहां किसी पर गोली नहीं चलाती। बुलडोजर से शासन नहीं चलता। इसीलिए यहाँ इतनी उछल-कूद हो रही है। भाजपा इस बकवास को भड़का रही है। अगर आप सचमुच विरोध करना चाहते हैं तो वहां जाइये जहां मुस्लिम संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा हो। योगी के राज्य में जाओ। देखते हैं वहां विरोध प्रदर्शन कैसा होता है।
इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वक्फ अधिनियम को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बैठक की। वे 16 अप्रेल को नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमामों और मौलवियों के साथ बैठक करने जा रही हैं। नगर निकाय मंत्री फिरहाद के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि वक्फ अधिनियम के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। कुछ दिन पहले इस विवादास्पद कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में तनाव चरम पर पहुंच गया था। इसके आस-पास का क्षेत्र युद्धक्षेत्र जैसा प्रतीत होने लगा। मुर्शिदाबाद फिर से गर्म हो गया है। शनिवार को स्थिति को देखते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। इस सिलसिले में हकीम ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा है।
वक्फ अधिनियम के खिलाफ बंगाल में विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में वक्फ एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल गरमा गया था। शनिवार को जिले के सुती और धुलियान ने युद्धक्षेत्र का रूप ले लिया। मुर्शिदाबाद में शनिवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संशोधित वक्फ अधिनियम के विरोध में सुति थाना के सजुर मोड़ इलाके में नाकेबंदी चल रही थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इस अशांति के दौरान सातवीं कक्षा के एक छात्र को गोली लग गई।

