डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत

नॉर्थ पोर्ट थानांतर्गत गोलाबाड़ी घाट की घटना
मृत छात्र का फाइल फोटो
मृत छात्र का फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : नॉर्थ पोर्ट थानांतर्गत गोलाबाड़ी घाट पर डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत हो गयी। मृतक का नाम सोहम बसाक (23) है। वह हुगली के उत्तरपाड़ा का रहनेवाला था और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के तृतीय वर्ष का छात्र था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, शनिवार को तड़के करीब 4.45 बजे सूचना मिली कि गोलाबाड़ी घाट पर नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां मृतक का दोस्त और सहपाठी आकाश राय (23) मौजूद था। आकाश भी उसी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। आकाश ने पुलिस को बताया कि वे दोनों तड़के करीब 4 बजे घाट पर आए थे। वहां कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया। पानी में उतरने के कुछ ही देर बाद सोहम अचानक डूबने लगा। आकाश ने अपने दोस्त को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह असफल रहा। इसके बाद उसने तुरंत पास की सुतानुटी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। नदी में तलाशी अभियान के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया गया। कड़े प्रयासों के बाद बचाव दल ने सोहम को पानी से बाहर निकाला।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in