राज्य प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों क़े तबादले

मालदा हिंसा के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
राज्य प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों क़े तबादले
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में चुनावी माहौल और मालदा हिंसा की पृष्ठभूमि में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नवान्न के सूत्रों के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इस फेरबदल के तहत मोहम्मद गुलाम अली अंसारी, जो पहले शहरी विकास एवं नगर मामलों के विभाग में प्रधान सचिव और मालदा डिविजन के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब पूर्णकालिक रूप से मालदा डिविजन के कमिश्नर बनाए गए हैं।

अवनींद्र सिंह, जो पहले श्रम विभाग में सचिव और बर्दवान डिविजन के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब बर्दवान के डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। सुरेंद्र गुप्ता, जो पहले लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव और प्रेसिडेंसी डिविजन के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब प्रेसिडेंसी डिविजन के पूर्णकालिक कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं अनूप कुमार अग्रवाल, जो तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और जलपाईगुड़ी डिविजन के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब वे जलपाईगुड़ी डिविजन के कमिश्नर होंगे। इसके अलावा, परिवहन सचिव डॉ. सौमित्र मोहन को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कृषि विभाग के प्रधान सचिव ओंकार सिंह मीना को फूड प्रोसेसिंग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नारायण स्वरूप निगम को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बिनोद कुमार को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के अतिरिक्त मुख्य सचिव खलील अहमद को शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को मालदा में हालिया हिंसा के बाद प्रशासनिक सख्ती और बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in