हत्या के प्रयास में मगराहाट से दो टीएमसी नेता गिरफ्तार

नड्डा के काफिले पर हमले में भी मिली संलिप्तता
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना: जिले के मगराहाट पश्चिम से पुलिस ने अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रिपन शेख और संजीब मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजीब स्थानीय पंचायत प्रधान का पति है और इलाके में सक्रिय 'बाइक गैंग' का मुख्य सरगना है। पद्मपुकुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन लोगों ने उसकी हत्या का प्रयास किया था। पीड़ित ने बताया कि डर के कारण वह चुनाव के समय सामने नहीं आ सका था, इसलिए चुनाव बीतने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही, दिसंबर 2020 में जे.पी. नड्डा (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) के काफिले पर शिराकोल के पास हुए पथराव की घटना में भी प्राथमिक जांच के दौरान इन दोनों की संलिप्तता के सबूत मिले हैं। नड्डा के काफिले पर हमले के बंद हो चुके मामले की जांच अब दोबारा शुरू कर दी गई है और इन दोनों को भी उस जांच के दायरे में लाया जाएगा। इस घटना में शामिल अन्य दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in