पाइपलाइन की मरम्मत का काम गुरुवार तक पूरा होने की संभावना

उत्तर कोलकाता में गहराया जल संकट
पाइपलाइन में रिसाव से रेलवे ट्रैक में जलभराव की तस्वीर
पाइपलाइन में रिसाव से रेलवे ट्रैक में जलभराव की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : टाला रेलवे ब्रिज के नीचे मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का काम मंगलवार को भी जारी रहा। बता दें कि सोमवार को ब्रिटिश शासनकाल की 72 इंच व्यास वाली पाइपलाइन में रिसाव से लाखों गैलन पानी बर्बाद हो गया। इसके कारण उत्तर कोलकाता के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर निगम के अनुसार मरम्मत कार्य गुरुवार तक पूरा होने की संभावना है। नगर निगम ने प्रभावित इलाकों की सूची जारी की थी, लेकिन शोभाबाजार, कुम्हारटोली और पाइकपाड़ा समेत कई अन्य वार्डों से भी पानी नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने टैंकर से पानी पहुंचाने के लिए पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है।।सूत्रों के अनुसार, मुख्य पाइपलाइन में दो जगहों पर लीकेज मिला है। जलभराव और बिजली आपूर्ति बंद होने से मरम्मत में देरी हुई। शोभाबाजार के निवासियों का कहना है कि सोमवार सुबह से पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, राजा नवकृष्ण स्ट्रीट के लोगों को महंगे दाम पर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। सबसे गंभीर आरोप वार्ड नंबर 9 की निवासी रीता ने लगाया। उनके मुताबिक, निगम में फोन करने पर पानी का टैंकर भेजने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गरीब बस्तीवासी इतने पैसे कहां से लाएंगे? नगर निगम सूत्रों के अनुसार, मरम्मत के बाद जलापूर्ति आंशिक रूप से बहाल करने की कोशिश होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News