Kolkata : सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई, रेल, मेट्रो, एयरपोर्ट में हाई अलर्ट

दिल्ली में हुए लाल किले हमले के बाद मुख्यमंत्री की आपात बैठक, सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश
Kolkata : सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई, रेल, मेट्रो, एयरपोर्ट में हाई अलर्ट
Published on: 

कोलकाता : सोमवार की शाम नयी दिल्ली में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'उत्तरकन्या' से तुरंत एक जरूरी सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को विशेष चौकसी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

बैठक के बाद डीजीपी ने राज्य के सभी कमिश्नरेट और जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया। पुलिस को विभिन्न इलाकों में नाका चेकिंग और होटल की जांच करने को कहा गया। दूसरी ओर सोमवार की शाम से कोलकाता और बागडोगरा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी। हर यात्रियों के बैगेज की विशेष तलाशी ली गयी।

●लालबाजार ने कोलकाता शहर में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए।

●सभी थानों को सतर्क रहने और लगातार पेट्रोलिंग व नाका चेकिंग बढ़ाने को कहा गया।

●मेट्रो स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

●पूरे शहर में नाका चेकिंग तेजी से की गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News