कोलकाता में सर्दी का असर, पर रिकॉर्ड से दूर : मंगलवार को 10.2°C, ऐतिहासिक न्यूनतम तापमान अब भी कायम

1899 का 6.7°C का रिकॉर्ड अटूट
कोलकाता में सर्दी का असर, पर रिकॉर्ड से दूर : मंगलवार को 10.2°C, ऐतिहासिक न्यूनतम तापमान अब भी कायम
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जनवरी की ठंड ने एक बार फिर कोलकाता को अपनी गिरफ्त में लिया है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी। हालांकि, यह तापमान जनवरी माह के सबसे कम न्यूनतम तापमान के टॉप-10 रिकॉर्ड में जगह नहीं बना सका। मौसम विभाग के दीर्घकालिक आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में जनवरी का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 20 जनवरी 1899 को दर्ज हुआ था। यह रिकॉर्ड पिछले 127 वर्षों से कायम है। वहीं, साल 2000 के बाद जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस 9 जनवरी 2013 को दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और शुष्क परिस्थितियों के कारण तापमान में गिरावट महसूस हो रही है, लेकिन हालिया वर्षों के ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के संकेत फिलहाल नहीं हैं। समुद्र के नजदीक होने के कारण कोलकाता में ठंड का असर आंतरिक जिलों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रहता है।

आंकड़ों में बंगाल की जनवरी की ठंड (Aakra):

* सबसे कम न्यूनतम तापमान (जनवरी, कोलकाता): 6.7°C

तारीख: 20 जनवरी 1899

* 2000 के बाद जनवरी का सबसे कम तापमान: 9.0°C

तारीख: 9 जनवरी 2013

* मंगलवार का न्यूनतम तापमान (कोलकाता): 10.2°C

* स्थिति: जनवरी के टॉप-10 सबसे ठंडे दिनों में शामिल नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन जनवरी की ऐतिहासिक ठंड के रिकॉर्ड टूटने की संभावना कम बताई जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in