कोलकाता मेट्रो में फायर फाइटिंग ट्रेनिंग आयोजित

ताकि किसी भी अप्रिय घटना, विशेषकर आग जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके
 Metro Railway Kolkata
Metro Railway Kolkata
Published on

कोलकाता : यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए Metro Railway Kolkata द्वारा लगातार सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक शुभ्रांशु एस मिश्रा नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करते हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना, विशेषकर आग जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इसी कड़ी में मंगलवार को Central Metro Station Kolkata पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फील्ड स्टाफ के लिए विशेष फायर फाइटिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ट्रेनिंग के दौरान मेट्रो कर्मचारियों को विभिन्न आग और धुएं की परिस्थितियों का सिमुलेशन कर यह सिखाया गया कि आपात स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जाए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रैफिक विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग तथा Railway Protection Force (आरपीएफ) के कर्मियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता और सतर्कता बढ़ेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सकेगा।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in