नकली भारतीय मुद्रा नोट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नकली भारतीय मुद्रा नोट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published on

कोलकाता : गुरुवार की दोपहर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हरिहरपुर शाखा, थाना-बारुईपुर के प्रबंधक सप्तर्षि दास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के कब्जे से नकली भारतीय मुद्रा नोट बरामद हुए हैं। सूचना के आधार पर बारुईपुर थाना के एसआई अरघ्य मंडल मौके पर पहुंचे और बारुईपुर के दीघी नीवासी शुभेंदु चटर्जी (44) के कब्जे से 100 रुपये मूल्यवर्ग के 12 संदिग्ध नकली भारतीय मुद्रा नोट, जिनका कुल मूल्य 1,200 रुपये है, बरामद कर जब्त किए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत संज्ञेय मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in