सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जयनगर में बांग्ला नववर्ष की सुबह एक मर्मांतक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों को एक सब्जी लदे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इधर, पोते की मौत की खबर सुनकर सदमे में दादी की भी मृत्यु हो गई। घटना बुधवार की सुबह जयनगर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम सुभाष मंडल (35) और विक्की मंडल (22) हैं। वे जयनगर थाना क्षेत्र के बैजरा मलिघाटी इलाके के निवासी थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को तड़के वे एक कार्यक्रम से लौटे थे और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। तभी जयनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक सब्जी से लदे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे जा गिरे। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को जयनगर-1 ब्लॉक के पद्मेरहाट ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पोते विक्की की मौत की खबर सुनकर उसकी दादी मोलिना मंडल (60) यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी भी मौत हो गई। लगातार हुई इन मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। नववर्ष के अवसर पर इलाके में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, लेकिन इस घटना के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। जयनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in