गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
बरामद गांजे की तस्वीर
बरामद गांजे की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : गांजा की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इंजमाम-उल-मोल्ला उर्फ कालो और शेफाली हालदर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना पुलिस ने 8 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 7 किलोग्राम संदिग्ध गांजा भी जब्त किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News