

कोलकाता : मिलन संघ कलाकार स्ट्रीट द्वारा आयोजित श्री श्री बड़ा बजार सार्वजनिक काली पूजा के मंडप का विधिवत उदघाटन समारोह कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन हुआ कार्यक्रम में जोड़ासांको विधायक विजय ओझा , पार्षद मीना देवी पुरोहित, सुशील ओझा ,पूर्व विधायक संजय बख्शी तथा राज्य बीजेपी के प्रखर वक्ता नवीन मिश्रा ,उद्योगपति विनय सिंह, जसविंद्र सिंह, चंद्र शेखर बासोटिया, साकेत कोशिक, दाऊ लाल देराश्री उपस्थित थे।
इस समारोह में विशेष कार्यक्रम संस्था द्वारा विधायक विजय ओझा जी का नागरिक अभिनंदन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ , इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया संस्था के आयोजन कमिटी के चेयरमेन विनय दुबे , संरक्षक पवन ओझा,अध्यक्ष सुशील कोठारी,सचिव चंदन चक्रवर्ती, पूजा संचालक रूप नारायण देराश्री,राजेश तिवारी , दाऊ लाल राठी अभिषेक आसोपा,दिनेश सिंह,अजय सिंह, मनोज गुप्ता राहुल कुंवर , शशांक देराश्री ,मनीष बिसा, चंद्र दमानी सहित अनेक सदस्यगणों ने ।