नहर के किनारे बोरे में मिले सैकड़ों आधार कार्ड

न्यूटाउन इलाके की घटना , चुनाव से पहले मचा हड़कंप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर: विधानसभा चुनाव के मतदान से कुछ दिन पहले न्यूटाउन इलाके में भारी मात्रा में आधार कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को सुलगुड़ी दक्षिणपाड़ा नहर के पास से बोरे में बंद सैकड़ों आधार कार्ड बरामद किए गए, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा किया।

राजारहाट न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र के जांगड़ा हाथियारा 2 नंबर ग्राम पंचायत के गौरांगनगर इलाके में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध बोरा देखा। जब बोरा खोला गया, तो उसमें करीब 300 आधार कार्ड भरे हुए थे। लोगों ने जब कार्डों की जांच की, तो पाया कि ये सभी कार्ड सुलगुड़ी दक्षिणपाड़ा के स्थानीय निवासियों के ही हैं।

स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि 'एसआईआर' के काम में नियुक्त स्थानीय बीएलओ ने लापरवाही बरतते हुए इन कार्डों को नहर के किनारे फेंक दिया। एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘ये हमारे ही पड़ोस के लोगों के आधार कार्ड हैं। बीएलओ ने इन्हें बांटने के बजाय यहां फेंक दिया। हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।’

सूचना मिलते ही न्यूटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आधार कार्डों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वास्तव में बीएलओ ने इन्हें फेंका है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in