Kolkata में 20-22 मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया Alert

20-22 मार्च तक Yellow और Orange Alert जारी
Kolkata में 20-22 मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया Alert
Published on: 

कोलकाता- कोलकाता में 20 से 22 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर गरज के साथ भाड़ी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोलकाता के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इन तीन दिनों के बीच तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ द​क्षिणी जिलों में बारिश काफी तेज होने की संभावना है। इस वजह से उन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है।

क्या कहा IMD ने ?

IMD के एक विशेष बुलेटिन में कहा गया कि, "अनुकूल वायु पैटर्न की उपस्थिति और बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभमंडल स्तर पर मजबूत नमी के प्रवेश के कारण, 20-22 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बिजली और तेज झोंकेदार हवा के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News