GRSE ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹147.77 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया

GRSE ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹147.77 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता/नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न डिफेंस पीएसयू गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को कुल ₹147.77 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया है।

इसमें केंद्र सरकार के हिस्से का ₹110.09 करोड़ का लाभांश चेक GRSE के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर पी. आर. हरि (सेवानिवृत्त) ने 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और GRSE के निदेशक (वित्त) निरंजन भालेराव भी मौजूद रहे।

GRSE ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹12.90 का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह लाभांश ₹8.95 प्रति शेयर था। कंपनी ने लगातार 32 वर्षों से अपने शेयरधारकों को लाभांश देने का रिकॉर्ड कायम रखा है। वहीं, 31 मार्च 2026 तक GRSE का ऑर्डर बुक ₹15,324 करोड़ का रहा, जो कंपनी की मजबूत कारोबारी स्थिति को दर्शाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in