GNIDSR के 2021-26 बैच का ग्रेजुएशन समारोह


GNIDSR के 2021-26 बैच का ग्रेजुएशन समारोह
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : JIS ग्रुप की शैक्षिक पहल गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (GNIDSR) ने 2021-26 बैच के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित किया। इसमें छात्रों की पांच वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, क्लिनिकल ट्रेनिंग और उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। समारोह में चेन्नई स्थित सुगाह हेल्थकॉर्प (जोहो की एक पहल) के चीफ मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) प्रंतार चक्रवर्ती, GNIDSR के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) जयंत भट्टाचार्य और हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट प्रो. (डॉ.) सौमित्र घोष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नैतिकता और मरीजों की सेवा पर जोर

अतिथियों ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए पेशेवर नैतिकता, क्लिनिकल उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सीखने, नवाचार और मरीजों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर JIS ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरनजीत सिंह ने कहा कि संस्थान भविष्य के दंत चिकित्सकों को ज्ञान, क्लिनिकल विशेषज्ञता और बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा पेशेवर समाज में सार्थक बदलाव लाएंगे और सभी स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News