पारिवारिक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना: मंदिर बाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम नित्यानंद अधिकारी है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी विश्वजीत अधिकारी और दीपाली अधिकारी ने लाठियों से नित्यानंद पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जान बचाने के लिए नित्यानंद पास के एक तालाब में कूद गए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दोनों तरफ से घेरकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में गौरांग अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, "हमें खुलेआम धमकियाँ दी जा रही हैं। हम मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी की सजा दी जाए।" घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News