कोलंबो में आयोजित हुआ बॉर्डरलेस एशिया कॉन्फ्रेंस का सातवां अध्याय

एशियाई एकजुटता और वैश्विक सहयोग पर हुआ मंथन
Kolkata
बॉर्डरलेस एशिया कॉन्फ्रेंस
Published on: 

कोलकाता : ईआईआईएलएम-कोलकाता (EIILM-Kolkata) की ओर से एशियन इंटीग्रेशन इनिशिएटिव सीरीज के तहत बॉर्डरलेस एशिया कॉन्फ्रेंस का सातवां अध्याय 30 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आईटीसी रत्नदीपा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सम्मेलन का मुख्य विषय सामूहिक चेतना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, समावेशी विकास और मानवीय मूल्यों के माध्यम से एक बेहतर एवं सौहार्दपूर्ण विश्व का निर्माण रहा। इसमें 18 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अकादमिक संवाद को मिला नया आयाम

‘कंबाइनिंग कलेक्टिव कॉन्शसनेस टुवर्ड्स अचीविंग ग्रोथ, विनिंग विक्ट्री, डेवलपिंग एक्सीलेंस, क्रिएटिंग हार्मनी एंड मेकिंग ट्रांसेंडेंस फॉर द वर्ल्ड’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन की परिकल्पना वर्ष 2016 में ईआईआईएलएम-कोलकाता के चेयरमैन एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) आर. पी. बनर्जी ने की थी।

कार्यक्रम में हॉराइजन कैंपस, श्रीलंका; सेगी यूनिवर्सिटी, मलेशिया और यूनिवर्सिटास पंकासक्ति तेगल, इंडोनेशिया सहयोगी संस्थान रहे। एमराल्ड पब्लिशिंग अकादमिक पार्टनर तथा भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जुड़ा।

सम्मेलन में हॉराइजन कैंपस की कुलपति प्रो. (डॉ.) सजिवानी लियानाराच्ची, विक्रम तांतिया, मनीष त्रिपाठी, डॉ. मुकेश गर्ग और डॉ. बेनी हबीबी सहित कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने विचार रखे। डिजिटल माध्यम से डॉ. डेनियल काट्ज, सुंदर राधाकृष्णन और डॉ. तौफीकुल्लोह भी शामिल हुए। विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा के साथ 90 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आर. पी. बनर्जी की पुस्तकों ‘द मदर लीडर’ और ‘गीता संचार’ का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमोचन किया गया। साथ ही हॉराइजन कैंपस के साथ अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुए।

सम्मेलन में ‘एशियावर्तम’ नामक विचारकों के अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना भी की गई। ईआईआईएलएम के 34 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर वैश्विक अकादमिक एवं सांस्कृतिक संवाद का अनुभव प्राप्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News