

कोलकाता: धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में भगवान श्रीगणेश और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
मंदिर के ट्रस्टी सुशील गोयनका ने बताया कि भगवान श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन के साथ प्रतिदिन होने वाली मंगला आरती, महाआरती, संध्या आरती और शयन आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। दीपों और आकर्षक रोशनी से सजे मंदिर में दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गईं।
सुशील गोयनका ने जानकारी दी कि मंदिर में आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव तथा 11 नवंबर को भैया दूज का आयोजन किया जाएगा। इमामी फाउंडेशन के समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका के मार्गदर्शन में मंदिर के धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराने में प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता,
बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, उत्कर्ष मोदी, रामलाल तिवारी, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन और मनोज नाथानी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।