जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है : एसपी

डायमंड हार्बर पुलिस के एसपी चंद्रशेखर वर्धन वक्तव्य रखते हुए
डायमंड हार्बर पुलिस के एसपी चंद्रशेखर वर्धन वक्तव्य रखते हुए
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डायमंड हार्बर पुलिस की ओर से पथ सुरक्षा सप्ताह 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 9 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर डायमंड हार्बर पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्रशेखर वर्धन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी केवल जन-जागरूकता के माध्यम से ही लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर चलते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सिविक वॉलेंटियरों को समर किट वितरित किए तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। इसके बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली डायमंड हार्बर एसपी कार्यालय परिसर से स्वामीनारायण मंदिर तक निकाली गई।

पुलिस बाइकरों को हेलमेट वितरित करते हुए
पुलिस बाइकरों को हेलमेट वितरित करते हुए

बिना हेलमेट बाइकरों को बांटे हेलमेट

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे बाइकरों को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर डीएसपी (ट्रैफिक) रिजाउल कबीर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा बारुईपुर पुलिस की ओर से भी पथ सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in