करंट लगने से कई छात्राएं घायल

विधायक गणेश चंद्र मंडल घायल छात्रा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे
विधायक गणेश चंद्र मंडल घायल छात्रा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कुलतली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जालाबेरिया–2 क्षेत्र के पूर्व गाबतला कालितला मोड़ पर एक दुखद दुर्घटना घटी। जानकारी के अनुसार, ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही चार स्कूल छात्राएं अचानक करंट की चपेट में आ गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से सभी घायल छात्राओं को तुरंत जयनगर–कुलतली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुलतली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद्र मंडल तुरंत अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर छात्राओं के शीघ्र उपचार की व्यवस्था कराई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चारों छात्राओं का इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि उनमें से एक छात्रा की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर और उन्नत इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है। विधायक की पहल पर उसके इलाज और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था कर दी गई है। विधायक ने इस दुखद घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घायल छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। फिलहाल अस्पताल में अन्य छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in