रूबी अस्पताल : टाइल्स के पीछे मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग

आनंदपुर थाने की पुलिस ने कर्मचारी को किया गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : आनंदपुर थाना क्षेत्र स्थित रूबी अस्पताल में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक सफाईकर्मी पर महिला बाथरूम में छिपाकर मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी संजय जाना को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से महिला बाथरूम की दीवार की टाइल्स हटाकर उसके पीछे एक मोबाइल फोन छिपा दिया था। इस मोबाइल को इस तरह से लगाया गया था कि वह बाथरूम के अंदर आने-जाने वाली महिलाओं की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सके। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की दोपहर की है, जब आरोपी ने फिर से बाथरूम में मोबाइल छिपाया था।

इसी दौरान एक मरीज बाथरूम में गई और उसे दीवार पर टाइल्स हटी हुई दिखाई दी। संदेह होने पर उसने टाइल्स के पीछे जांच की तो उसे वहां एक मोबाइल फोन मिला। मरीज ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों को दी। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की जांच की, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड पाए गए।

इसके बाद पूरे मामले की सूचना आनंदपुर थाने को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अस्पताल के सफाईकर्मी संजय जाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह की हरकत पहले भी की है या नहीं और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in