IAS अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच नियमों में बदलाव

सरकार ने तय की नयी रिइम्बर्समेंट नीति
IAS अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच नियमों में बदलाव
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल सरकार ने आईएएस अधिकारियों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रिइम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) राशि निर्धारित कर दी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पुरुष आईएएस अधिकारियों को वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 2,000 रुपये और महिला आईएएस अधिकारियों को 2,200 रुपये की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।

नवान्न सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राज्य के कुल 9 अनुमोदित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, 15 जिला अस्पतालों के साथ-साथ 8 निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को सूचीबद्ध किया है। अधिकारी इन निर्धारित केंद्रों पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकेंगे।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि जांच के बाद चिकित्सकों की सिफारिश पर अतिरिक्त परीक्षणों की आवश्यकता होती है, तो उसका खर्च भी चिकित्सा सहायता नियम, 1954 के तहत प्रतिपूर्ति योग्य होगा। सरकार का उद्देश्य अधिकारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करना और समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना बताया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in