बिहार में जीत से बंगाल भाजपा में जश्न का माहौल

शुभेंदु ने कहा, अंग-कलिंग के बाद अब बंगाल- यह तय है कि भाजपा इस बार बंगाल में सरकार बनाएगी।
Shubhendu Adhikary
Published on: 

कोलकाता : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली जीत के बाद बंगाल भाजपा में उत्साह चरम पर है। कोलकाता में पार्टी कार्यालय से लेकर विधायकों के आवास तक जीत का जश्न मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने मिठाइयाँ बाँटी, ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इज़हार किया। मनाया।

कई विधायकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो का बैनर गले में डालकर घूमते देखा गया, जबकि कार्यकर्ताओं ने मुरलीधर सेन लेन स्थित राज्य मुख्यालय में फुलझड़ियाँ जलाकर जीत का जश्न

अब बंगाल की बारी :बिहार की जीत को भाजपा के लिए निर्णायक बताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने घोषित किया कि अब बारी बंगाल की है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और यही ऊर्जा बंगाल में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी। उनके अनुसार, लोग बदलाव चाहते हैं और बिहार की जनता ने इसका पहला संदेश दे दिया है। शुभेंदु ने कहा, अंग-कलिंग के बाद अब बंगाल- यह तय है कि भाजपा इस बार बंगाल में सरकार बनाएगी।

जीत की लहर बंगाल तक पहुँचेगी : पार्टी नेताओं का कहना है कि बिहार की जीत केवल शुरुआत है। बंगाल में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News