कोलकाता : प्रीमियम मेंसवियर ब्रांड कैडिनी इटली ने शनिवार को कोलकाता के एम्प्रेस हॉल, फेयरफील्ड बाय मैरियट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपना ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन लॉन्च किया। इस अवसर पर कंपनी ने अपनी नई कैडिनी सिग्नेचर लाइन भी पेश की, जिसमें प्रीमियम टेरी-वूल सूटिंग और नॉन-आयरन शर्टिंग शामिल हैं।
कलेक्शन का औपचारिक अनावरण श्रीराम सिल्क मिल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमेश पोद्दार ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि, व्यापारिक सहयोगी और चैनल पार्टनर भी शामिल हुए। कंपनी के अनुसार, नया कलेक्शन आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक, उन्नत फिनिशिंग तकनीक और बेहतरीन डिजाइन का समावेश किया गया है, जिससे आराम, आकर्षक फिट और प्रीमियम लुक सुनिश्चित हो सके। रमेश पोद्दार ने कहा कि कैडिनी की पहचान उत्कृष्ट शिल्पकला, नवाचार और कालातीत शैली से है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नया सिग्नेचर कलेक्शन गुणवत्ता और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। यह चार दिवसीय शोकेस 10 से 13 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।