बिधाननगर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, सतर्कता के निर्देश

बैठक में ऑब्जवर्स और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में शामिल ऑब्जवर्स और पुलिस अधिकारी
बैठक में शामिल ऑब्जवर्स और पुलिस अधिकारी
Published on

विधाननगर : आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में ऑब्जर्वर्स और सीएपीएफ तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तंत्र की विस्तृत समीक्षा की गई। खास तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की रणनीति, क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति (एरिया डॉमिनेशन), संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान (वुल्नरेबिलिटी मैपिंग) और सीएपीएफ व स्थानीय पुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया गया। ऑब्जर्वर्स ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए हर समय तैयार रहने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि चुनाव से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑब्जर्वर्स को अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं में विश्वास कायम करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने तैयारियों की भी जानकारी दी। पुलिस की ओर से लगातार नाका चेकिंग चलाया जा रहा है ।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in