अराबुल के क्षेत्र में घुसते ही तृणमूलकर्मियों ने किया विरोध

अराबुल इस्लाम
अराबुल इस्लाम
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। प्रचार को लेकर इस बार सत्तारूढ़ दल और आईएसएफ के बीच खुली चेतावनी और पलटवार देखने को मिल रहा है। कैनिंग पूर्व विधानसभा से आईएसएफ के प्रत्याशी अराबुल इस्लाम के इलाके में प्रचार करने आने पर पूरे क्षेत्र को ‘लॉकडाउन’ कर देने की धमकी ताड़दह क्षेत्र के तृणमूल नेता राकेश रायचौधरी और तृणमूल कर्मियों ने दी है। जानकारी के अनुसार कैनिंग पूर्व से तृणमूल प्रत्याशी बहारुल इस्लाम के समर्थन में एक प्रचार रैली निकाली गई, जिसमें भांगड़ के तृणमूल प्रत्याशी शौकत मोल्ला सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली को लेकर इलाके में काफी हलचल देखी गई। इसी मंच से आईएसएफ प्रत्याशी अराबुल इस्लाम को निशाना बनाते हुए राकेश रायचौधरी ने कहा, “अगर अराबुल ताड़दह में आते हैं, तो पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया जाएगा।” हालांकि, अराबुल ने भी इसका जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने कहा, “मेरे प्रचार में उमड़ती भीड़ को देखकर वे डर गए हैं, इसलिए लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए इस तरह की धमकी दी जा रही है।” इसी दिन कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सह बीडीओ को चुनाव आयोग ने हटा दिया।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in