हौसले की मिसाल, कैंसर से जूझते हुए भी मतदान से नहीं हटी पीछे

हौसले की मिसाल, कैंसर से जूझते हुए भी मतदान से नहीं हटी पीछे
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं एक महिला अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पीछे नहीं हटी। ऐसा ही एक भावुक दृश्य जोड़ासाकों के एक मतदान केंद्र में देखने को मिला। महिला का नाम पूनम मिश्रा है। वह पिछले लगभग 50 सालों से मतदान करती आ रही हैं। हालांकि बीमार होने की वजह से वह बोलने में असमर्थ हैं, मगर फिर भी उनका मानना है कि जब वह चल फिर सकती हैं, तो मतदान केंद्र में जाकर ही अपना मतदान करेंगी। उनके साथ उनके बेटे आए थे। उन्होंने बताया कि मतदान करना हमारा फर्ज और जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in