पूजा के दौरान पानी की किल्लत पर मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

अग्निमित्रा पाल ने जारी किया मोबाइल नंबर
मंत्री अग्निमित्रा पाल
मंत्री अग्निमित्रा पाल
Published on: 

कोलकाता : टाला की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में रिसाव के कारण उत्तर कोलकाता के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। पूजा के दौरान पानी की आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को एक मोबाइल नंबर (9831127522) जारी किया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर फोन या वॉट्सऐप के जरिए शिकायत करने पर संबंधित इलाके में पानी का टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने कहा, "पाइपलाइन काफी पुरानी है। इस वजह से कई लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमने पानी के टैंकर भेजे हैं। हालांकि, कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा है या वहां टैंकर नहीं पहुंचा है। मैंने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द पानी के टैंकर भेजने का निर्देश दिया है।" उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में बड़े पैमाने पर रिसाव के कारण पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। पूजा के दौरान पानी की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News