बीजेपी की गारंटी का मतलब ‘जीरो वारंटी’: अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रायदीघी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। रायदीघी के खाड़ही गुनासिंधु हाई स्कूल मैदान में तृणमूल उम्मीदवार तापस मंडल के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि “बीजेपी की गारंटी का मतलब जीरो वारंटी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती। केंद्र की सत्ता में आने से पहले काला धन वापस लाकर हर खाते में 15 लाख रुपये देने और करोड़ों नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दूसरी ओर ममता बनर्जी जो वादा करती हैं, उसे पूरा करके दिखाती हैं। उन्होंने भाजपा को “बंगाल विरोधी” बताते हुए कहा कि यह पार्टी राज्य की संस्कृति के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से 23 और 29 अप्रैल को मतदान कर भाजपा को जवाब देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि मथुरापुर के लोगों की सुविधा के लिए इलाके को सबडिविजन बनाकर वहां कोर्ट और कचहरी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। सभा के अंत में उन्होंने दावा किया कि 4 मई के मतदान के बाद भाजपा के नेता क्षेत्र से गायब हो जाएंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in