बांग्ला विरोधियों को सबक सिखाने का चुनाव है : अभिषेक

अभिषेक ने असीमा को 40 हजार वोट से विजयी बनाने का लक्ष्य दिया भाजपा पर साधा निशाना
धनियाखाली की तृणमूल उम्मीदवार असीमा पात्र के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल के महा‌सचिव अभिषेक बनर्जी
धनियाखाली की तृणमूल उम्मीदवार असीमा पात्र के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल के महा‌सचिव अभिषेक बनर्जी
Published on

हुगली : बांग्ला विरोधियों यानी भाजपा को उचित सबक देने का यह चुनाव है। भाजपा एक जुमलेबाज पार्टी है, इसलिए उस पर भरोसा करना ठीक नहीं है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा नहीं करती, जबकि तृणमूल आम लोगों के लिए काम करती है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने धनियाखाली विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल उम्मीदवार असीमा पात्र के समर्थन में गुड़ाप के कंसारीमोड़ में आयोजित चुनावी सभा में यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव बंगाल के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है। चुनाव के दौरान भाजपा के बड़े नेता बंगाल आ रहे हैं, लेकिन 4 मई को नतीजे आते ही सभी नेता बंगाल से चले जाएंगे।

मंच पर तृणमूल कर्मी विजयी चिह्न दिखाते हुए
मंच पर तृणमूल कर्मी विजयी चिह्न दिखाते हुए

तृणमूल की जीत का दावा, अभिषेक ने असीमा पात्र के लिए रखा 40 हजार वोट का लक्ष्य

भाजपा की गारंटी का मतलब “जीरो वारंटी” है, जबकि तृणमूल की गारंटी “लाइफटाइम वारंटी” है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों को धमकाने का काम कर रही है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा के लोग अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है, इसलिए राज्य में चौथी बार तृणमूल की सरकार बनेगी। एक महिला मुख्यमंत्री को हराने के लिए केंद्र के मंत्री और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल सरकार बनने के बाद इलाके में विकास कार्य तेज गति से हुए हैं। धनियाखाली में ग्रामीण अस्पताल को स्टेट जनरल अस्पताल में विकसित किया गया है, जहां 100 बेड की सुविधा है और कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसके अलावा मुकुंदपुर में आईटीआई कॉलेज बनाया गया है और पलाशी के जलाशय में मछली पालन शुरू किया गया है। अभिषेक ने असीमा को 40 हजार वोट के अंतर से चुनाव में विजयी बनाने का लक्ष्य दिया। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना के महेशतल्ला के तृणमूल उम्मीदवार शुभाशिष दास के समर्थन में बाटा मोड़ से टोयटा मोड़ तक एक भव्य रोड शो किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in