राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित एएआई पूर्वी क्षेत्र

राज्यमंत्री  उमेश राय से अवार्ड ग्रहण करते कार्यवाहक क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक बसंत कुमार भूइयां , उप महाप्रबंधक (राजभाषा)  अरविन्द कुमार तिवारी व प्रबंधक (राजभाषा)  आनंद शंकर तिवारी
राज्यमंत्री उमेश राय से अवार्ड ग्रहण करते कार्यवाहक क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक बसंत कुमार भूइयां , उप महाप्रबंधक (राजभाषा) अरविन्द कुमार तिवारी व प्रबंधक (राजभाषा) आनंद शंकर तिवारी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय - पूर्वी क्षेत्र , कोलकाता को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की छमाही बैठक में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय राज्यमंत्री उमेश राय ने अपने कर कमलों से शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इसी बैठक में क्षेत्रीय मुख्यालय - पूर्वी क्षेत्र को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए भी उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह दोनों पुरस्कार माननीय कार्यवाहक क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक श्री बसंत कुमार भूयां , उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अरविन्द कुमार तिवारी व प्रबंधक (राजभाषा) श्री आनंद शंकर तिवारी ने प्राप्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in