ममता बनर्जी की रैली में शामिल लोगों की सोने की चेन चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला झारखंड की रहने वाली है जिसे कृष्णानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया कृष्णानगर रैली में शामिल तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में रविवार को झारखंड की एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक महिला से चोरी की तीन चेन बरामद की गई है। नदिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह कृष्णानगर रेलवे स्टेशन से महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 11 दिसंबर की रैली में शामिल हुईं तीन महिलाओं ने इससे पहले चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे।’’ विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में अराजकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित उच्च सुरक्षा वाली रैली में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
बीजेपी केरल में मिली जीत को बढ़ा-चढ़ाकर कर रही पेश : वेणुगोपाल
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in