कोलकाता में JKJ Jewels की ''संदूक 2.0'' का शानदार दूसरा दिन

कोलकाता में JKJ Jewels की ''संदूक 2.0'' का शानदार दूसरा दिन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ताज बंगाल के मैंडरिन हॉल में आयोजित जेकेजे ज्वेल (JKJ Jewels) की तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी 'संदूक 2.0' के दूसरे दिन भी कोलकाता के लोगों का राजस्थान की ज्वेलरी को लेकर उत्साह देखने लायक रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में परिवार, होने वाली दुल्हनें और आभूषण प्रेमी प्रदर्शनी में पहुंचे और जयपुर से विशेष रूप से लाई गई ब्राइडल सेट्स, स्टेटमेंट चोकर्स, इलिगेंट लाैंग सेट्स व फाइन पोलकी डायमंड ज्वेलरी के आकर्षक संग्रह को करीब से देखा। प्रदर्शनी में प्रदर्शित शाही पोलकी हार, बारीक जड़ाऊ कारीगरी, पारंपरिक ब्राइडल सेट और आधुनिक डिजाइन वाले डायमंड आभूषणों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

खासकर वे डिजाइन लोगों को बेहद पसंद आए, जिनमें राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक फैशन का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर जेकेजे ज्वेल के डारेक्टर जतिन मोसुन ने कहा कि कोलकाता से मिले शानदार रेस्पांस ने ब्रांड के साथ ग्राहकों के जुड़ाव और विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि ''संदूक 2.0'' के माध्यम से जेकेजे ज्वेल राजस्थान की विरासत, शाही सौंदर्य और बारीक कारीगरी को कोलकाता के ज्वेलरी प्रेमियों तक लेकर आया है।

हर गहने में राजस्थान की भव्यता, उत्कृष्ट शिल्प कौशल जेकेजे ज्वेल की 158 वर्षों के विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने ना केवल आधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों को सराहा बल्कि 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज और कॉम्प्लिमेंट्री सोने-चांदी के सिक्कों जैसे विशेष लाभों का भी भरपूर फायदा उठाया। 26 जुलाई यानी आज इस प्रदर्शनी का आखरी दिन है। जो आभूषण प्रेमी अब तक इस एक्सक्लूसिव कलेक्शन का अनुभव नहीं कर पाए हैं, उनके लिए जयपुर की समृद्ध विरासत और कालजयी शिल्पकला को करीब से देखने का यह अंतिम अवसर होगा। कोलकातावासियों से मिले अपार स्नेह, उत्साहपूर्ण सहभागिता और शानदार प्रतिक्रिया ने 'संदूक 2.0' के दूसरे दिन को भी बेहद सफल और यादगार बना दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in