बंगाल के इस स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन में लगी आग

पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कटवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेन में लगी आग।
कटवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेन में लगी आग।
Published on

कोलकाताःपश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के एक खाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी कटवा से अजीमगंज जाने वाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में सुबह करीब 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कोच से आग की लपटें निकलती देखीं जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in