आनंदपुर में अत्याधुनिक हथियारों के साथ 8 गिरफ्तार

एसटीएफ और कोलकाता पुलिस की कमांडो बल ने संयुक्त अभियान चलाकर किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के पास से बरामद हथियार
अभियुक्तों के पास से बरामद हथियार
Published on

कोलकाता : आनंदपुर थानांर्तगत बासंती हाईवे से एसटीएफ और कोलकाता पुलिस के कमांडो बल ने संयुक्त अभियान चलाकर अपराध की योजना बना रहे एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान एसटीएफ अधिकारियों ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम सुरज चौधरी (28), अंकित चौधरी (21), शंकर चौधरी (53), मो. ताहिर अली (26), नेताई सिंह (36), हैदर अली (25), कार्तिक राम (48) और मिजानुर जमादार (33) है। इनमें से कार्तिक दास लेकटाउन थाना इलाके का निवासी है। अन्य सभी अभियुक्त हावड़ा के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ अधिकारियों को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस गिरोह एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले है। एसटीएफ की टीम ने कोलकाता पुलिस के कमांडो बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बासंती हाईवे से गुजर रही एक सूमो कार और एक बाइक को रोक कर जब तलाशी ली तो 3 अत्याधुनिक हथियार जिनमें दो 7.65 मिमी सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक सिंगल शॉट गन, 2 मैगजीन, 13 राउंड 7.65 मिमी कारतूस, 3 राउंड 8 मिमी कारतूस, एक खंजर, एक लंबी कमांडो चाकू, दो हाथ से बनाए गए नक्शे और रस्सियां बरामद की। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in