400 किलो प्रतिबंधित तेज आवाज वाले पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस की छापेमारी
400 किलो प्रतिबंधित तेज आवाज वाले पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : अवैध रूप से पटाखें बनाने और उन्हें जमा करने के खिलाफ बारुईपुर जिला पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चंपाहाटी, हाराल और पियाली इलाके में कई पटाखा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 400 किलो प्रतिबंधित तेज आवाज वाले पटाखे जब्त किए गए। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। हाल ही में पियाली इलाके में अवैध तरीके से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया था। इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद से ही चंपाहाटी, हाराल और आसपास के इलाकों में पटाखा निर्माण इकाइयों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पटाखा कारोबारियों के साथ पुलिस की बैठक

अभियान के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पटाखा कारोबारियों और यूनियन सदस्यों के साथ बैठक भी की। चंपाहाटी-हाराल-बारुईपुर क्लस्टर आतिशबाजी व्यवसायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण या भंडारण नहीं किया जा सकता। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में यदि इस तरह का अवैध कारोबार जारी रहा तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in