खरीदारी के नाम पर झांसा देकर करते थे ठगी, 17 गिरफ्तार

गरियाहाट और बालीगंज इलाके में की गयी थी छापामारी
कॉल सेंटर से जब्त सामान
कॉल सेंटर से जब्त सामान
Published on

कोलकाता: लोगों को आकर्षक शॉपिंग ऑफर का लालच देकर उनके साथ ठगी करनेवाले गिरोह का कोलकाता पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लालबाजार साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गरियाहाट और बालीगंज थाना इलाके में स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर धोखाधड़ी के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 8 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ठगी करता था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब गरियाहाट के उस कॉल सेंटर पर दबिश दी, तो वहां से कई संदिग्ध सामान बरामद हुए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक लेनदेन से संबंधित कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि इन दस्तावेजों से ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। मंगलवार को सभी 17 आरोपियों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने 3 आरोपियों को 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। शेष 14 आरोपियों को 24 अप्रैल तक जेल हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इन मुख्य आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धोखाधड़ी के पीछे और कौन-कौन से मास्टरमाइंड शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in